फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक का आम के बाग में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ससुराल गए युवक का मझौला गांव के निकट आम के बाग में शव मिला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और घटना की जानकारी लेते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सात बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव मझौला गांव के निकट आम के बाग में एक युवक का शव मिला। युवक की शिनाख्त कोतवाली संभल के गांव देहली टांडा निवासी तनू(40) पुत्र हरज्ञानी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के छोटे भाई पंकज के मुताबिक, उसका भाई तनू 12 जून को सुबह घर से कोतवाली बहजोई के गांव मझौला में ससुराल में साले की बेटी की मौत हो जाने पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। अंतिम संस्कार के बाद देर रात तक जब उसका भाई अपने साले के घर नहीं पहुंचा, तो उसके ससुराल वालों ने तलाश शुरू कर दी। सोमवार को सुबह भाई का शव गांव मझौला व लहरावन के बीच आम के बाग में मिला। भाई के चेहरे पर चोट के निशान थे। पास ही उसका एक जूता पड़ा था। पंकज ने बताया कि तनू दिल्ली की एक सोसाइटी में निजी तौर पर साफ-सफाई का काम करता था। बीते दिनों दिल्ली से घर आया हुआ था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मझौला व लहरावन के बीच स्थित बाग में थाना संभल के गांव देहली टांडा निवासी युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल सिंह, सीओ, बहजोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें