बबराला। कोतवाली क्षेत्र में एक मोहल्ले में युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह एक मोहल्ला निवासी युवक अपने कमरे से नहीं निकला तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने कमरे की खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो युवक का शव कुंडे में लटका हुआ था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद