फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत डीएम मनीष बसंल ने कोषागार पहुंचकर संभाला चार्ज, संजीव रंजन सिद्धार्थनगर के डीएम होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नवागत जिलाधिकारी मनीष बसंल ने शुक्रवार को संभल में स्थित कोषागार पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। डीएम अपनी निजी गाड़ी से ही कोषागार पहुंच गए थे। ट्रेजरी में कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कर्मचारियों से परिचय कर कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं का शत-प्रतिशत पालन होगा। विभागों के कामकाज की समीक्षा होगी, ताकि जिले का विकास हो। मनीष बसंल वर्ष-2014 बैच के आईएएस अफसर है। लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी और मेरठ में नगर आयुक्त रहे हैं। संभल के जिलाधिकारी रहे संजीव रंजन का तबादला सिद्धार्थनगर हुआ है। वह 15 फरवरी 2021 में जिले की जिम्मेदारी संभालने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें