फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी नलकूप की कोठरी में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने पीएम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। निजी नलकूप पर बने कमरे में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक की भाभी नलकूप पर पहुंची तो शव देख उसने अन्य परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सतुपुरा निवासी सोनू (30) पुत्र बहोरन सिंह मंगलवार की रात खाना खाने के बाद घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने सोनू को तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। सुबह को सोनू की भाभी चारा काटने के लिए जंगल गई थी। दराती लेने के लिए जब नलकूप के कमरे का दरवाजा खोला तो सोनू का शव फंदे से लटका देख उसकी चीख निलक गई। आनन-फानन महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि युवक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें