संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा निवासी तरुण शर्मा (37) का शव अपने ही गन्ने के खेत में मिला। रविवार शाम वे अपने रिश्तेदार के साथ घूमने के लिए जंगल में गए थे। वापस नहीं लौटे।
तरुण शर्मा की पत्नी की वर्ष-2014 में पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद वे अपने भाईयों के साथ में रह रहे थे। रविवार को छोटे भाई के ससुर गांव आए थे। इस पर तरुण उनके साथ घूमने के लिए जंगल में अपने खेत में गए थे। देररात्रि तक नहीं लौटे। सुबह में महिलाएं जंगल की ओर गईं तो तरुण का शव देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद