फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोड किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुसी डीसीएम, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। रोड किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से जा घुसी, इसके बाद पीछे से आ रही पिकअप डीसीएम से टकरा गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि पिकअप में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्टीयरिंग व सीट के बीच फंसे चालक के शव को खिड़की काट कर बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर मानकपुर तिराहे के सामने मंदिर के पास ट्रक का टायर पंक्चर हो जाने के कारण ट्रक चालक भूदेव निवासी ग्राम चिलोखर इरादात नगर जिला आगरा रोड किनारे ट्रक को खड़ा कर टायर देख रहा था कि पीछे आई तेज रफ्तार डीसीएम पीछे से ट्रक में जा घुसी। इसके पीछे आ रही पिकअप भी असंतुलित होकर डीसीएम से भिड़ गई। इस हादसे में डीसीएम का चालक सन्नी (32) पुत्र भूरे सिंह निवासी खजरा कंचन जिला आगरा गाड़ी में फंस गया। उसकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीट और स्टीयरिंग के बीच फंसे चालक के शव को खिड़की काटकर बाहर निकाला गया। इसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर पिकअप में सवार धनारी निवासी मंगली गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बहजोई सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

घटना के बाद पुलिस ने क्रेन मंगाकर सभी गाड़ियों को हाइवे से हटवाया गया।
क्षतिग्रस्त डीसीएम साइड में खड़ी करा दी गई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि हादसे में मृत डीसीएम चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर रास्ता साफ करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें