चंदौसी/बनियाठेर। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाना बनियाठेर के गांव भुलावई के निकट सड़क के दोनों ओर भारी वाहनों के खड़े होने से हादसे का खतरा बना रहता है। क्योंकि यहां पर तीव्र मोड़ भी है। जिससे खास तौर पर रात के समय सामने से आ रहा वाहन नजर नहीं आता।
गांव भुलावई के निकट मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कई ढाबे हैं। जिससे यहां दिन और रात ट्रक आदि बड़े वाहनों आ जाना जाना रहता है। आलम यह है कि चालक सड़क के दोनों ओर अपने-अपने ट्रक खड़े कर देते हैं। कभी कभार तो दोनों ओर ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है। वहीं यहीं एक मोड़ भी है। जिससे सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण मोड़ पर तेज गति से सामने से आ रहा वाहन नजर नहीं आता। रात के समय अधिक परेशानी होती है। लेकिन जिम्मेदार परिवहन विभाग और यातायात पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। एक छोटी सी चूक भी जानलेवा दुर्घटना का सबब बन सकती है। जबकि समय-समय पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस वाहनों की चेकिंग करती रहती है। -
मुझे यहां यहां आए हुए कुछ ही समय हुआ है। मुरादाबाद हाईवे पर गांव भुलावई के निकट वाहनों के खड़े होने की जानकारी नहीं थी। फिलहाल जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
दुष्यंत वालियान, प्रभारी यातायात पुलिस।