संभल के नेजा मेले में नाचती बाला। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
जिले के शहबाजपुरसूरा नगला गांव में मंगलवार को नेजा मेला में पांडाल लगाकर बालाओं से डांस कराया गया। किसी दूसरे शहर से आई डांस पार्टी ने फिल्मी गीतों पर डांस किया और इसे देखने के लिए भीड़ उमड़ी।
टिकट खरीद कर लोगों ने डांस का आनंद लिया। बगैर अनुमति हुए आयोजन का पुलिस ने रोकने की कोशिश नहीं की। हालांकि मीडियाकर्मी पहुंचे तो डांस बंद कराया गया। इस संबंध में आयोजक से बात नहीं हो सकी।
गांव शहबाजपुरसूरा नगला गांव में नेजा मेला का आयोजन किया गया था। नेजा मेला में दूर दराज से लोग आए थे। मेला में लोगों को खुश करने के लिए पांडाल लगाकर बालाओं से डांस कराया जा रहा था।
लोग भी टिकट लेकर बालाओं के ठुमकों के आनंद ले रहे थे। फिल्मी गानों पर बालाएं ठूमके लगा रहीं थीं, कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। जिस पांडाल में बालाओं के ठुमके लग रहे थे। उससे कुछ ही दूरी पर पुलिसकर्मी भी तैनात थे। लेकिन किसी पुलिसकर्मियों ने डांस को रोकने की जहमत नहीं उठाया।
नेजा मेला में बालाओं से ठुमके लगवाए गए हैं। इस मामले की जानकारी मुझे नहीं मिली है। आपके माध्यम से जानकारी हुई है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राम मूरत यादव, एएसपी संभल।