फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शादी समारोह में बार-बालाओं का डांस, वीडियो वायरल

Mon, 16 Nov 2026 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के शाहपुर सिरपुड़ा गांव में बार-बालाओं के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो शनिवार की रात्रि का बताया जा रहा है, जिसमें कानून व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दी गई।
विज्ञापन

वीडियो में तीन बार-बालाएं फिल्मी गानों पर जमकर ठुमके लगा रही हैं। उन्हें ट्रैक्टर-टिपलर पर पूरे गांव में नचाया गया। यह डांस गांव में एक शादी समारोह के दौरान रात्रि में शुरू हुआ और पूरी रात चला। निकट पुलिस चौकी होने के बावजूद किसी ने इसे रोकने का प्रयास नहीं किया।
कुछ लोगों ने बताया कि ऐंचोड़ा कंबोह थाने के पुलिस कर्मी आए थे। उन्होंने डांस बंद करने को कहा, पर उनके जाने के बाद यह जारी रहा। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

कोट
इस तरह का मामला संज्ञान में नही है। बार-बालाओं को ट्रैक्टर-टिपलर पर पूरे गांव में नचाना गंभीर मामला है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अमन सिंह, सीओ, असमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें