ट्राफी के साथ पुरस्कृत एकेडमी की सदस्य।
- फोटो : amar ujala
चंदौसी। सोमवार की रात श्रीगणेश चौथ मेले के समापन की देर रात को नटराज मंच पर आयोजित कोरियोग्राफर स्पेशल सोलो डांस प्रतियोगिता में कई कोरियोग्राफर्स की ग्रुप ने धमाल मचाया जिसमें लवकुश डांस एकेडमी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इन्हें लगातार चौथी बार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर का खिताब प्रदान किया गया है। मध्यरात्रि के बाद तीन बजे निर्णायक मंडल ने अपना निर्णय दिया जिसमें शहर के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर डा. कविता गुप्ता को लगातार चौथे बार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर का खिताब प्रदान किया गया। दूसरा स्थान बहजोई की आशुतोष एकेडमी की टीम को मिला। जबकि कोरियोग्राफर दीपांशी भारद्वाज की भारद्वाज एकेडमी तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश चीनी ने किया।