धनारी। थाना क्षेत्र के धनारी पट्टी लाल सिंह के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर छात्र-छात्राओं ने गांव में रैली निकाली। स्कूल के अध्यापकों ने बच्चों को महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के बारे में विस्तार से बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर न्याय पंचायत एनपीआरसी जयपाल सिंह यादव, माजिद हुसैन, पिंकी सिंह, मीना कुमारी आदि मौजूद रहे।