फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी मिली, आरोपी को जेल भेजा

सार

टीम में थानाध्यक्ष ट्रेनी सीओ दीपक कुमार, निरीक्षक मुकेश कुमार, एसओजी प्रभारी मनोज वर्मा, सर्विलांस प्रभारी सुभाष मावी, एसआई सुभाष चंद, हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार, हरीराम सिंह, संदीप पंवार, अनीता रही।किशोरी को अगवा कर ले गए युवक ने ओखला में 15 दिन बेची सब्जीकिशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए मुर्सलीन ने दिल्ली के ओखला में सब्जी बेचनी शुरू कर दी थी। पुलिस की मुखबिर के चलते ही आरोपी पकड़ में आया है।पुलिस को पूछताछ में आरोपी मुर्सलीन उर्फ मुफसे अली ने बताया कि 30 अगस्त को किशोरी को गांव से बहला फुसलाकर ले गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।ओखला में पहले कर चुका था कामपूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लिंटर व बिल्डिंग के पिलर में लगने वाले लोहे के सरिया का जाल बनाने का काम जानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के गांव से 30 अगस्त को दूसरे समुदाय के युवक के साथ लापता हुई दलित किशोरी दिल्ली एक ओखला में पति-पत्नी बताकर रह रहे थे। दोनों को पुलिस ले आई। किशोरी को मेडिकल परीक्षण और युवक को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पलायन कर रहे पीड़ित परिवार को चार दिन में किशोरी को बरामद करने और युवक को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर रोका था। आश्वासन के तीसरे दिन प्रभावी कार्रवाई की।
विज्ञापन

30 अगस्त को क्षेत्र के गांव से दूसरे समुदाय का युवक 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। परिजनों ने 31 अगस्त को गांव निवासी मुर्सलीन उर्फ मुफसे अली व उसके परिजनों के खिलाफ किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने, जान से मारने की धमकी देने और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के कार्रवाई न करने व आरोपियों द्वारा समझौते के लिए दबाव बनाने पर परिजनों ने 15 सितंबर को गांव से पलायन कर दिया था। सूचना पर पहुंचे एएसपी व सीओ ने परिजनों को समझा-बुझाकर भेज दिया तथा किशोरी की जल्द बरामदगी का आश्वासन दिया था। आननफानन में तीन टीमें लगवाई गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दिल्ली के ओखला से आरोपी मुर्सलीन उर्फ मुफसे अली को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ही किशोरी भी मिल गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक की गिरफ्तारी रविवार की सुबह करीब 11.35 बजे चंदौसी में संभल रेलवे फाटक क्रांसिंग के पास दिखाई है। टीम में थानाध्यक्ष ट्रेनी सीओ दीपक कुमार, निरीक्षक मुकेश कुमार, एसओजी प्रभारी मनोज वर्मा, सर्विलांस प्रभारी सुभाष मावी, एसआई सुभाष चंद, हेड कांस्टेबल प्रवेश कुमार, हरीराम सिंह, संदीप पंवार, अनीता रही।
किशोरी को अगवा कर ले गए युवक ने ओखला में 15 दिन बेची सब्जी
किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गए मुर्सलीन ने दिल्ली के ओखला में सब्जी बेचनी शुरू कर दी थी। ओखला की झुग्गी झोपड़ी में किशोरी को पत्नी बताकर रह रहा था। आरोपी ने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया। पुलिस की मुखबिर के चलते ही आरोपी पकड़ में आया है।
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में आरोपी मुर्सलीन उर्फ मुफसे अली ने बताया कि 30 अगस्त को किशोरी को गांव से बहला फुसलाकर ले गया था। दूसरे दिन 31 अगस्त को पास के गांव जनेटा में अपने मामा के घर पहुंचा। रात को दोनों वहीं रुके। परिजनों के एतराज करने पर वहां से एक सितंबर को किशोरी को लेकर दिल्ली के ओखला पहुंच गया। वह क्षेत्र पहले से देखा हुआ था। झुग्गी झोपड़ी में किराये पर किशोरी को पत्नी बताकर रहने लगा। बताया कि खर्च के लिए रुपये कम थे। इस कारण वहां सब्जी बेचना शुरू कर दिया। पास में ही मंडी से सब्जी लाकर वहीं फेरी लगाकर बेच देता था। उसी से खर्च चला रहे थे।
आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। पुलिस की तीन टीम, सर्विलांस, एसओजी भी पीछे लगी थी। परिजनों, रिश्तेदारों व दोस्तों से पूछताछ कर चुकी थी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा था। इससे पहले पुलिस टीम दूसरे ठिकाने पर दिल्ली में तलाशने गई थी लेकिन सुराग नहीं लगा था। पुलिस ने मुखबिर पर काम किया। सटीक मुखबिरी के चलते आरोपी जिस आढ़ती से सब्जी खरीदता था, पुलिस वहां तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।
ओखला में पहले कर चुका था काम
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लिंटर व बिल्डिंग के पिलर में लगने वाले लोहे के सरिया का जाल बनाने का काम जानता है। ओखला फैक्टरी व आसपास में पहले भी काम कर चुका था। वह क्षेत्र देखा हुआ था। वहां रहने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
गांव के कई युवक बेचते थे सब्जी, सभी थे परेशान
आरोपी के गांव के कई युवक ओखला में क्षेत्र में रहकर सब्जी बेचने का काम करते हैं। सभी को गांव से आरोपी के बारे में सूचना मिल गई थी। सभी परेशान थे। उन्हें पुलिस की चिंता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी मुर्सलीन गांव के किसी भी युवक से दिल्ली के ओखला में नहीं मिला था।
विज्ञापन

मुखबिर से किशोरी को बरामद कर अगवा करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
दिनेश चंद, सीओ, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें