फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका की वादा खिलारी को लेकर सफाई कार्य का बहिष्कार

सार

पालिका की वादा खिलारी को लेकर सफाई कार्य का बहिष्कारचंदौसी (संभल)।इससे आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को कार्य का बहिष्कार कर दिया।जिससे नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालिका की वादा खिलारी को लेकर सफाई कार्य का बहिष्कार
विज्ञापन

चंदौसी (संभल)। नगर पालिका के ठेका कर्मचारियों ने पालिका की वादाखिलाफी को लेकर शनिवार को सफाई कार्य का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। जिससे शहर में जगह-जगह कूडे के ढेर लग गए। लोगों को आवागमन में कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले दो माह का बकाया मानदेय के लिए दिलाने के लिए धरना दिया था। जिसमें पालिका अधिकारियों ने चार से पांच दिन में दोनों माह का मानदेय देने का आश्वासन देकर धरना स्थगित करा दिया था। अब पालिका ने शुक्रवार को जुलाई माह का ही मानदेय दिया है। इससे आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को कार्य का बहिष्कार कर दिया।
नगर पालिका के ठेका सफाई कर्मचारियों का वेतन न मिलने से कार्य बहिष्कार करने का सिलसिला पिछले कई माह चला आ रहा है। आठ सितंबर को भी ठेका कर्मचारियों ने जुलाई व अगस्त का मानदेय न मिलने पर कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। तब कुछ पालिका अधिकारियों ने मौके पर पहुंच चार से पांच दिन में दोनों माह का मानदेय दिलाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया था। मगर शुक्रवार को मात्र एक माह का मानदेय मिलने पर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। जिसका नतीजा यह हुआ है कि शनिवार को एक बार फिर सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल कर दी। शनिवार की सुबह पालिका के कंट्रोल रूम पर सफाई कर्मचारियों ने पालिका के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया। जिससे नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। शहर में संभल गेट, गोशाला रोड, स्टेशन रोड, सुभाष रोड, सलीम की पुलिया, जारई गेट, सीकरी गेट, लक्ष्मण गंज, सीता रोड, आवास विकास चौराहा, कंपनी बाग, खुर्जा गेट, जवाहर रोड, बिसौली गेट, चुन्नी मोहल्ला, कैथल गेट सहित आदि स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे। इधर से गुजरने वाले लोगों को कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन करने वालों में नितिन, आकाश कुमार, सुभाष कुमार, विनोद कुमार, सुमित कुमार, विनीत कुमार, साहिल, अतुल कुमार, सत्य प्रकाश, जगत पाल, ओम प्रकाश, शाहरुख, आदित्य, मनोज, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के पास जितने पैसे थे, उससे ठेका कर्मचारियों का एक माह का वेतन दे दिया है। अब जब पैसे आएंगे, तब दिए जाएंगे। अभी यह नहीं पता कि कब तक पैसे आएंगे।
विजय पाल सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें