फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेयरी संचालक ने बालिका से किया दुष्कर्म

Tue, 14 Aug 2018 02:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
 हरियाली तीज से एक दिन पूर्व गाय को रोटी खिलाने गई दस वर्षीय बालिका के साथ 60 वर्षीय डेयरी संचालक ने हैवानियत की सभी सीमाएं पार कर दीं। डेयरी संचालक ने बालिका को दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही परिजनों को बताने पर उसकी बहन को मार डालने की धमकी दी।
विज्ञापन



बालिका ने भय के कारण घटना की जानकारी नहीं दी, लेकिन दुष्कर्म करते वक्त किसी ने क्लिपिंग बना ली। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही खलबली मच गई। पिता ने वीडियो देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी डेयरी संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है। 

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रविवार को दोेपहर 12 बजे की है। बताते हैं कि मोहल्ले की दस वर्षीय बालिका रोजाना मोहल्ले की ही एक डेयरी पर दूध लेेने जाती थी। रविवार को बालिका मां के कहने पर गाय को रोटी खिलाने के लिए डेयरी पर पहुंची तो वहां उस समय डेयरी संचालक अकेला ही बैठा था।
विज्ञापन



बालिका को डेयरी में आता देख, उसकी नीयत खराब हो गई। उसने बालिका को अपने पास बुलाया और उसे टीनशेड में ले गया। आरोप है कि वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका को धमकी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसकी बहन को मार डालेगा। 

बच्ची सहमी हुई घर चली आई। डर के कारण उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया। सोमवार को इस दुष्कर्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे मोहल्ले के कुछ लड़के देख रहे थे। वहीं पीड़िता के पिता को भी एक परिचित ने वीडियो दिखाई तो उसने बेटी को पहचान लिया। पिता ने सख्ती से पूछा तो बालिका ने सारी घटना को मां को बता दी। घटना सुनकर परिजन सन्न रह गए। पुलिस में भी खलबली मच गई। 

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इसके साथ ही आरोपी डेयरी संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बालिका को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें