फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दादर-बरेली एक्सप्रेस सवा सात घंटे लेट होने पर गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन पर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सवा सात घंटे लेट बहजोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची दादर-बरेली एक्सप्रेस पर कुछ यात्रियों ने पत्थराव कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराया। बाद में ट्रेन चंदौसी की ओर रवाना हो गई। घटना रात नौ बजे करीब की है।
विज्ञापन

दादर से चलकर बहजोई व चंदौसी होते हुए बरेली जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल 14313 अप दादर-बरेली एक्सप्रेस रात करीब 8.46 बजे बहजोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कुछ देर बाद अचानक ट्रेन के अगले कोच से उतरकर कुछ यात्रियों ने ट्रेन के इंजन व दूसरे कोच पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। ट्रेन के चालक की ओर से स्टेशन मास्टर को पत्थर फेंकने की जानकारी दी गई। स्टेशन मास्टर मेघराज सिंह के मुताबिक सूचना देने पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई। तब तक पत्थराव करने वाले यात्री अपने कोच में चले गए। इसके बाद ट्रेन रात 9.13 बजे चंदौसी की ओर रवाना हो गई।
स्टेशन मास्टर ने बताया कि वैसे ट्रेन का बहजोई रेलवे स्टेशन पर स्टापेज नहीं है, लेकिन ट्रेन बहजोई रेलवे स्टेशन से अपने तय समय दोपहर 1.30 बजे चंदौसी की ओर से गुजरती है। अब मुरादाबाद-अलीगढ़ 04394 टू एसीएम ट्रेन चंदौसी की ओर से आने के कारण दादर-बरेली एक्सप्रेस को बहजोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के ट्रैक पर रोकना पड़ा। ट्रेन करीब सवा सात घंटे लेट होने के कारण यात्रियों का गुस्सा बढ़ गया और यात्रियों ने ट्रेन के इंजन व दूसरे कोच पर पत्थराव कर दिया। बाद में पुलिस के आने व टूएसीएम के अलीगढ़ की ओर रवाना होने पर दादर-बरेली एक्सप्रेस को चंदौसी होकर बरेली के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें