संभल। गांव करेली में गैस लीकेज होने पर सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा सामान जल गया। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। हादसे में महिला भी मामूली रूप से झुलस गई।
गांव करेली निवासी महिला मुन्नी (60) घर में अपनी विवाहित बेटी और चार नातियों के साथ रहती है। रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे से उन्हें गैस भरवाकर सिलिंडर मंगवाया था। उसे चूल्हे पर लगाकर आग जला दी। गैस सिलिंडर नीचे से लीकेज कर रहा था। इससे आग गई। आग की लपटों की चपेट में आकर मुन्नी झुलस गई। सिलिंडर में आ लगने की सूचना पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। कंबल व अन्य भारी कपड़ों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी। आग से कमरे में रखा तख्त व अन्य सामान भी जल गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पड़ोसी के जल में लगा सबमर्सिबल पंप चला दिया। काफी देर तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान घर में पानी जमा हो गया। सूचना पर गैस एजेंसी कर्मचारी भी पहुंच गए और जले हुए सिलिंडर को अपने साथ ले गए।