फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ , डाक्टर कक्षों से रहे गायब

विज्ञापन
संभल के जिला अस्पताल में अपनी कुर्सी से गायब डाक्टर और लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। बदलते मौसम के मिजाज का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ा है। जिला अस्पताल में बढ़ती मरीजों की संख्या से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सोमवार को जिला अस्पताल में 5 सौ से भी अधिक मरीज पहुंचे, लेकिन कुछ को बिना दवा लिए ही बैरंग लौटना पड़ा। इसकी वजह यह रही कि ज्यादातर डॉक्टर अपने कक्षों से गायब थे। मरीज काफी देर तक चिकित्सक का इंतजार कर बगैर दवा लिए ही घरों को वापस लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। कोई बुखार तो कोई खांसी-जुकाम की दवा लेने के लिए अस्पताल पहुंचा था। हर किसी को संबंधित डॉक्टर को दिखाना था और बाद में दवा लेनी थी। लेकिन, दवा लेने अस्पताल आए मरीज उस समय मायूस दिखाई दिए, जब उन्हें कक्षों में चिकित्सक नहीं मिले। पूरे जिला अस्पताल में सिर्फ एक ही चिकित्सक मौजूद थे। बाकी चिकित्सक अपने-अपने कक्षों से गायब थे।
मरीज उनके कक्षों के बाहर चिकित्सकों के आने का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल में मरीजों को संतुष्ट जवाब देने के लिए कोई भी मौजूद नहीं था। जब काफी देर तक चिकित्सक नहीं आए तो मरीज बिना उपचार के ही घरों को लौट गए।
विज्ञापन

मरीजों में सूरजपाल, नैनसी, कलावती आदि का कहना था कि दूर-दराज के गांवों से दवा लेने अस्पताल आए हैं, लेकिन अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं हैं। इसलिए बिना दवा के ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें