फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में निकले लोगों ने लगा दिया मेला

विज्ञापन
चंदौसी के बड़ा बाजार में लाकडाउन के दौरान सुबह 11 बजे लगी लोगों की भीड़। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के कुछ लोग लॉकडाउन का पालन करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। शनिवार को नगर के विभिन्न बाजारों में लोगों की काफी संख्या में भीड़-भाड़ लगी रही और लोग दुकानों पर एकत्र हो गए और सामान खरीदते दिखाई दिए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 11 बजे बड़ा बाजार में काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही। लोग वाहनों व पैदल आते-जाते दिखाई दिए। सुबह 11.10 बजे फड़याई बाजार में भी दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। सड़कों पर भीड़ का माहौल दिखा। इसी तरह से सुबह 11.30 बजे घंटाघर पर भी काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। नगर के बाजारों में लोगों की भीड़ से लॉक डाउन का असर कम हुआ है। वहीं फव्वारा चौक, मुरादाबाद गेट समेत कई बाजारों में लॉक डाउन का लोगों ने पूरी तरह से पालन किया है। सड़कें खाली पड़ीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें