फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तालाब से निकलकर किसान के घर में घुसा मगरमच्छ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शुक्रवार मध्यरात्रि एक किसान के घर में तालाब से निकलकर मगरमच्छ का बच्चा घुस गया। किसान परिवार ने सतर्कता दिखाते हुए उसे एक कमरे में बंद कर दिया। परिवार ने पूरी रात दहशत में गुजारी। शनिवार सुबह ग्रामीणों और वन विभाग के दल ने पुलिस की मौजूदगी में मगरमच्छ को पकड़कर उसे पुरानी गंगा में छोड़ दिया।
विज्ञापन

किसान सतीश यादव ने बताया कि शुक्रवार रात करीब एक बजे वह परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। उसी समय मगरमच्छ का बच्चा कमरे में घुस आया। परिवार के लोग सहम गए और दौड़कर कमरे से बाहर आ गए। उन्होंने तुरंत कमरे के बाहर से कुंडा लगाकर मगरमच्छ को उसी कमरे में बंद कर दिया। इसका उद्देश्य था कि वह घर के अन्य हिस्सों में न पहुंच सके। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को सुरक्षित बाहर रहने के लिए कहा। किसान के परिवार ने दूसरे कमरे में रहकर दहशत में रात गुजारी। शनिवार सुबह गांव में ग्रामीणों की भीड़ लग गई और वन विभाग का दल भी पहुंचा। ग्रामीणों ने वन विभाग के दल के सहयोग से सावधानीपूर्वक मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ा। इसके बाद उसे नरौरा के नजदीक गुमटी आश्रम के पास पुरानी गंगा में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
किसान ने दिखाई सजगता
सतीश यादव ने बताया कि मगरमच्छ के बच्चे को देखते ही वे घबरा गए थे। उन्होंने तुरंत अपने परिवार को कमरे से बाहर निकाला। कमरे का दरवाजा बंद कर कुंडा लगा दिया ताकि मगरमच्छ घर के अन्य हिस्सों में न जा सके। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर परिवार को सुरक्षित रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

-
ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई की गई। सूचना के बाद वन दरोगा अमित कुमार और वनरक्षक राजकुमार को मौके पर भेजा गया। ग्रामीणों के सहयोग से मगरमच्छ के बच्चे का बचाव किया गया। उसे सुरक्षित रूप से गंगा नदी में छुड़वा दिया गया।
विज्ञापन

बृजमोहन, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें