फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, दाएं पैर में लगी गोली

विज्ञापन
असमोली पुलिस द्वारा मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया आरोपी।
विज्ञापन
संभल। असमोली क्षेत्र में मालपुर से सेवापुर पदारसपुर मार्ग पर गश्त कर रही पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से घायल यूनुस निवासी ततारपुर थाना डिलारी, मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। सीओ का कहना है कि पुलिस उसकी तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक आई, जिसकी प्लेट काली पन्नी से ढकी हुई थी। संदिग्ध मान पुलिस ने बाइक रोकने को कहा तो बाइक सवार ने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में बाइक सवार एक बदमाश के दाएं पैर में गोली लगी। इसे हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान युनूस निवासी निवासी ततारपुर थाना डिलारी, मुरादाबाद के रूप में कराई है। जबकि फरार हुए बदमाश का नाम शमशाद बताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बताया कि आरोपी के पास से चोरी करने के तमाम उपकरण बरामद हुए हैं। आपराधिक इतिहास देखने पर पता चला कि इसके खिलाफ चोरी समेत कई आरोपों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि यह चोरी करने से पहले दिन में रेकी करते थे। गश्त के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें