पत्नी से तकरार के बाद युवक ने कमरे में बंद होकर अपने ऊपर केरोसिन तेल छिड़क कर आग लगा ली।
पड़ोसियों ने बंद कमरे से धुआं निकलता देख शोर मचा कर ग्रामीणों को एकत्र होने पर दरवाजा तोड़कर आग बुझाने में जुट गए लेकिन युवक की जल कर मौत हो चुकी थी। थाना क्षेत्र के खजुरा के सतीश (25) पुत्र केसो का बुधवार की रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
रात को सभी लोग आंगन में सो गये। गुरुवार की सुबह हो जाने के बाद युवक की मां और पत्नी खेतों की कटाई करने चली गई थी।