फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित कराए जाने की मांग

Thu, 05 Nov 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएम पीजी कॉलेज में छात्र/छात्राओं ने छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित कराने के लिए बुधवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। एसएम कालेज चंदौसी के छात्र/छात्राओं का कहना है कि छात्र संघ चुनाव कराने के लिए छात्रों ने आमरण अनशन किया था। तब छात्रों को नवंबर माह में चुनाव की तिथि घोषित कराए जाने का आश्वासन कॉलेज प्रशासन ने दिया था।
विज्ञापन



किंतु अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। एक सप्ताह में चुनाव तिथि की घोषणा नहीं किए जाने पर पुन: आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वाले में प्राची गुप्ता, अल्का, ममता यादव, पुष्पेंद्र मौर्य, सौम्या यादव, गुंजन राघव, प्राची शर्मा, विशाल सिंह, दानिश पाशा, विवेक कुमार, चेतन राणा, पुष्पेंद्र मौर्य, विकास यादव, अनुज, विशाल, राम सिंह मौर्य, शिवम ठाकुर, रजत शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें