फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. रामगोपाल के पैड पर की शिकायत, रिपोर्ट

Tue, 18 Oct 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात दो वार्ड ब्वाय पर जिले में झोलाछापों से धन उगाही करने का मामला आया है। एसपी के आदेश पर पैड के फर्जी पाते हुए बहजोई थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



प्रदेश के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा निदेशक को सपा नेता प्रो.रामगोपाल यादव के पैड पर एक शिकायत लिखकर भेजी गई। इसमें आरोप लगाया गया कि संभल जिले में दो वार्ड ब्वाय सीएमओ कार्यालय में तैनात है। ये दोनों झोलाछापों से अनाधिकृत अस्पतालों, लैब के संचालकों से धन उगाही कर रहे हैं। 


स्वास्थ्य निदेशालय ने मामले को पुलिस अधीक्षक को भेजा। पैड पर किसी के हस्ताक्षर नहीं है। थानाध्यक्ष बहजोई प्रवीन कुमार सोलंकी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फर्जी तरीके से पैड का उपयोग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच शुरू कर दी गई है। इधर सीएमओ डा.उमराव सिंह ने बताया कि वार्ड ब्वाय तो हैं लेकिन उनके कार्यालय में तैनात नहीं है, अन्य अस्पतालों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें