श्रीराम लीला कमेटी हयातनगर व ओम साईं सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार की रात को श्रीराम-भरत मिलाप की शोभायात्रा निकाली गई। मां काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र बना रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभायात्रा संपन्न हुई।
हयातनगर में श्रीराम-भरत मिलाप शोभायात्रा का उद्घाटन व्यापारी नेता नीलांशु वार्ष्णेय ने किया। राजू सेठ मैंथा वाले, भाजपा नेता जयप्रकाश गुप्ता, श्यामवीर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। शोभायात्रा पुरानी पुलिस चौकी रामलीला मंच से प्रारंभ हुई।
इसके बाद कई आकर्षक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा आगे बढ़ी। इसमें श्रीगणेश, महा काली का अखाड़ा, राधाकृष्ण का रास, राजस्थानी ग्रुप का महारास, दिल्ली के तासे आदि के बीच परंपरागत रास्तों से आगे बढ़ता गया। दूसरी ओर से भरत का रथ आया।
मध्यरात्रि के करीब दोनों भाइयों को भावपूर्ण मिलाप हुआ। इस नितिन वार्ष्णेय, प्रदीप कुमार, राकेश, भानू गुप्ता, साहू अशोक कुमार, प्रेमप्रकाश गुप्ता, बंटी गुप्ता, साहू पंकज गुप्ता, शिवम वार्ष्णेय, पप्पू, सुनील, हेमंत, साहू दिनेश चंद्र, नीरज बजाज, हरीशचंद्र, राजेश गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, दिव्.यांशु गुप्ता, शिव कुमार, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।