फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड को पढ़ाया नैतिकता का पाठ

Mon, 22 Feb 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर पब्लिक जूनियर हाईस्कूल पथरा में रविवार को स्काउट के जनक लार्ड वेडेन पावेल और श्रीराम वाजपेई की जयंती मनाई गई। जयंती को चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
विज्ञापन



वर्ल्ड फेडरेशन आफ इंडिपेंडेंट स्काउट्स से संबंधित स्काउट भारती फाउंडेशन संस्था के तत्वावधान में श्रीराम वाजपेई और लार्ड वेडेन पावेल की जयंती मनाई गई। एकलगान, समूह गान, एकल नृत्य, समूह नृत्य, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, भाषण, मार्चपास्ट, ड्रिल के माध्यम से प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।


डा. प्रवीण ने बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आशा सारस्वत, नीलम कश्यप, आंचल बंसल, सुभाष चंद्र, अमित कुमार, एकता सिंह, एकता सिंह, अनुष्का बंसल, शीतल मौर्य, राधा सैनी, मोनिका, कुलदीप, मुकेश, महानंदन गौतम, आशा गोस्वामी, नेहा चौधरी, आनंद वार्ष्णेय, मोहित शर्मा, सर्वेश शर्मा, तरुण वार्ष्णेय मौजूद रहे। मंच संचालन डा. प्रवीण कुमार, नीलम कश्यप, सुभाष चंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें