फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में अमरोहा के दो ग्रामीणों की मौत, दो युवक घायल

Wed, 27 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
संभल-हसनपुर मार्ग पर बादल गुंबद के करीब मंगलवार को शाम आठ बजे के करीब सड़क हादसे में अमरोहा जिले के दो ग्रामीणों की मौत हो गई। इसी हादसे में दो युवक घायल हुए हैं।
विज्ञापन

घटना स्थल पर दो बाइकें और एक मारुति वैगनआर मिली हैं। किसके बीच टक्कर हुई और कैसे हुई यह तो घायल ही बता सकते हैं। घायलों की हालत ऐसी नहीं थी कि वे कुछ बोल पाते। इसीलिए आनन-फानन दोनों घायल युवकों को मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। हालांकि माना जा रहा है कि वैगनआर और बाइकों के बीच टक्कर हुई होगी। 

अमरोहा जिले के बछरायूं स्थित लाल मोहल्ले के निवासी अशरफ (45) वर्ष पुत्र छोटे और नफीस तथा हसनपुर के शेखूपुरा निवासी शफीक एक ही बाइक पर थे। यह तीनों संभल जिले के हैबतपुर गांव में आए थे। इनके साथ वाले लोग कार से निकल गए थे। जबकि यह लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थेे। रात्रि आठ बजे के करीब संभल-हसनपुर मार्ग पर बादल गुंबद के पास इनकी बाइक हादसे का शिकार हुई जिसमें अशरफ और शफीक (55) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सामने से आ रही बाइक पर सवार रुकनुद्दीनसराय निवासी आदिल घायल हो गया। यह युवक घायलावस्था में सड़क पर तड़प रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान खग्गूपुर से मैच खेल कर लौट रहे इनके साथियों ने इसे देखा। वह एक मारुति वैन को रोकर इसे संभल के जिला अस्पताल आए। जबकि कुछ लोग नफीस को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों की हालत गंभीर थी। दोनों को जिला अस्पताल में सीएमएस डा. कप्तान सिंह ने प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के बाद मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें