फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों से घिरने पर पशु चोरों ने की फायरिंग

Sun, 03 Dec 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
तमंचा
विज्ञापन
क्षेत्र के अतरासी गांव में शुक्रवार रात पशु चोरी करके भागते चोरों को ग्रामीणों ने शोर मचाकर घेर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पशु चोरों की घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस और ग्रामीणोें ने घेराबंदी कर एक पशु चोर को दबोच लिया। जबकि दो चोर पशु को छोड़कर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बहजोई थाना क्षेत्र के अतरासी गांव में धर्मपाल के घर से चोरों ने एक पशु चोरी कर लिया और जाने लगे। इस बीच कुत्तों ने भौंकना शुरू किया तो धर्मपाल की आंख खुल गई। घर में पशु नहीं देखकर उसने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पशु के पैरोें के निशान के आधार पर जंगल में पशु चोरों का पीछा किया। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।

ग्रामीणों ने पशु चोरों को जंगल में घेर लिया। इसी दौरान दरोगा राजेश कुमार भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों ने चोरों को ललकारा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस और ग्रामीण आगे बढ़ते रहे। इसके साथ ही एक चोर को दबोच लिया, जबकि दो चोर पशु छोड़कर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बरामद पशु ग्रामीण को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें