फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 लाख मतदाता चुनेंगे 556 प्रधान

Sat, 24 Oct 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत व बीडीसी पद का अंतिम मतदान 29 अक्तूबर को है। घोषणा होने के बाद अब प्रशासन प्रधान पद के चुनाव की तैयारियों में जुट गया है। जिले के 1196346 मतदाताओं को 556 प्रधानों को चुनने का हक मिला है। जबकि पिछली बार 1025340 मतदाताओं ने 556 प्रधानों को चुना था।
विज्ञापन



प्रधान पद के चुनाव का बिगुल भी बज चुका है। चार चरणों में चुनाव संपन्न होना है। चारों चरणों की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। प्रदेश के 58919 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का चुनाव संपन्न होना है। जिसमें संभल जिले की 64 न्याय पंचायतों के 556 गांव भी शामिल हैं।


संभल तहसील के पंवासा असमोली व संभल ब्लाक के 242 गांवों के 542783 मतदाता प्रधान अपने प्रधान चुनेंगे। चंदौसी तहसील के बनियाखेड़ा, बहजोई व बिलारी आंशिक 130 गांवों के 294946 मतदाता प्रधान पद के प्रत्याशी के लिए वोट डालेंगे। वहीं गुन्नौर तहसील में रजपुरा, जुनावई व गुन्नौर ब्लाक के 184 गांवों के 358617 मतदाता प्रधान चुनेंगे। प्रधान पद को लेकर प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें