फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में देरी के चलते साइकिल पाने से वंचित रह गए 750 मजदूर

Mon, 19 Sep 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में सूबे के कैबिनेट मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने 650 मजदूरों को साइकिल वितरित करते हुए ब्लाक स्तर पर शिविर लगाने की सलाह दी। 
विज्ञापन

नगर पालिका मैदान में रविवार को सुबह दस बजे से साइकिल वितरण समारोह के लिए मंच तैयार हो गया था। समारोह के मुख्य अतिथि श्रम मंत्री शाहिद मंजूर के अस्वस्थ होने के कारण नहीं आ पाने की जानकारी दोपहर 12 बजे मिली। इस पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के मंत्री नवाब इकबाल महमूद ने 650 साइकिलों का वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि प्रचार-प्रसार ठीक से किया गया होता तो करीब 7000 लोगों को साइकिल वितरित की जातीं। अध्यक्षता कर रहे राज्यसभा सांसद जावेद अली खां ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने मुख्यमंत्री की नीतियों को सराहा। मंडलायुक्त एल वेंक्टेश्वर लू, जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी के अलावा श्रम विभाग के अधिकारियों में उप श्रमायुक्त एमएल चौधरी, सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी, श्रम प्रर्वतन अधिकारी बीएन ओझा और कुंदनलाल ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल वितरण समारोह के बाद श्रम प्रवर्तन अधिकारी बीएन ओझा ने बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड की ओर से 700 साइकिलों का वितरण होना था। 50 लोग नहीं आ पाए है उनको कार्यालय से साइकिलों का वितरण किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें