फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव और फायरिंग से दहला पुरागोवर्धन 

Mon, 19 Sep 2016 01:11 AM IST
पथराव और फायरिंग से दहला पुरागोवर्धन 
विज्ञापन
पथराव और फायरिंग से दहला पुरागोवर्धन  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव पुरागोवर्धन रविवार दोपहर पथराव, फायरिंग और आगजनी से दहल गया। जमीन के विवाद में पहले दो पक्ष भिड़े। इसकी सूचना पर पुलिस देरी से पहुंची। गुस्साए एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर खदेड़ दिया गया। करीब एक घंटे तक बवाल चला। बाद में तीन थानों की पुलिस ने दबिश देकर दो सिपाहियों समेत 12 लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

जमीन का यह विवाद पुराना है। राम प्रसाद ने आठ बीघा जमीन पर गांव के ही भगवती, सुरेश, रमेश, महाराज सिंह सहित 12 लोगों को करीब 15 वर्ष पूर्व एग्रीमेंट कर कब्जा दे दिया था। ये लोग घर बनाकर रह रहे हैं।
कुछ वर्ष बाद रामप्रसाद ने गांव के ही प्रदीप सिंह के नाम उसी आठ बीघा जमीन का बैनामा कर दिया। तब प्रदीप ने सभी 12 लोगों से जमीन खाली करने के लिए दबाव बनाया। कब्जा न मिलने पर एसडीएम कोर्ट चला गया। 19 अक्तूबर 2015 को फैसला उसके पक्ष में आया। दूसरे पक्ष ने कमिश्नर कोर्ट में अपील कर दी। यह मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन

इन लोगों का आरोप है कि प्रदीप पक्ष ने तहसील प्रशासन और पुलिस से साठगांठ कर 12 सितंबर को 12 मकान जेसीबी से ढहा दिए थे। वह रविवार को हथियारों के बल पर कब्जा करने पहुंचा। विवादित जमीन की नींव खोदवानी शुरू की। इसका विरोध होने पर फायरिंग करने लगे।
इसके बाद टूटे मकानों और झोंपड़ियों में आग लगा दी। दूसरे पक्ष ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। आरोप है कि पुलिस बहुत देरी से पहुंची। इससे भड़के लोगों ने पुलिस के आते ही पथराव कर दिया। पुलिस उल्टे पांव भाग गई। इसके बाद पूरे सर्किल से फोर्स पहुंची और पथराव करने वालों के घर दबिश देकर 12 लोग हिरासत में ले लिए।
पुलिसवाले हैं फायरिंग के आरोपी
प्रदीप मैनपुरी के लालउ थाने में और उसका भाई लेखराज सिंह मैनपुरी कोतवाली में सिपाही है। वहीं इनका एक भाई पीएसी में है। दूसरे पक्ष का आरोप है कि पुलिस में होने के चलते इन लोगों की थानों पर चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें