फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों को घायल कर दो घरों में लूट 

Sat, 07 May 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
जिले के जुनावई कस्बे के बावरिया गिरोह ने गुरुवार की रात्रि कहर बरपाया।  बावरिया गिरोह के सदस्यों ने दो घरों में लूटपाट कर तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया है। घटना की सूचना रात्रि में ही पुलिस दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन कोई हाथ नहीं आया। घटना की सूचना गुन्नौर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र जुनावई में हाइवे किनारे स्थित अजयपाल सिंह यादव और उसके पड़ोसी रमेश कुशवाह के घर में बावरिया गिरोह ने धावा बोला। अजयपाल अपने घर के बाहर सो रहे थे। रात्रि में डेढ़ बजे करीब अचानक किसी के चीखने की आवाज आई। वह जाग गए।

उन्होंने देखा कि चार लोग हाथों में डंडे लिए जंगल की तरफ भाग रहे हैं। इसके बाद अपने घर के अंदर गए। घर की कुंडी कटी पड़ी थी। पचास हजार रुपये का माल चोरी हुआ है। इसी रात्रि में ही इनके पड़ोसी रमेश कुशवाहा के घर को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन


रमेश कुशवाह के घर में घुसे बदमाशों ने उसके बेटे महीलाल के सिर में डंडा  मारा। उसे बेहोश कर दिया। पास ही सो रही उसकी पत्नी जसोदा जब चीखी तो उस पर  डंडे से कई वार किए। कान और नाक से जेवर खींच लिए। रमेश के दूसरे बेटे  होरीलाल के सिर और पैर पर डंडे मारे।

तक तक पीटते रहे जब तक कि वे बेहोश न हो गए।  बदमाशों ने 1.5 किलोग्राम चांदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये माल लूट लिया। तीनों घायलों को रात्रि में ही जुनावई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्साधिकारी मनोज कुमार ने प्राथमिक उपचार देकर अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

तीनों घायलों की हालत गंभीर है। गुन्नौर कोतवाली में अजयपाल की तरफ से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद पुलिस ने चार किलोमीटर दायरे में घेराबंदी। खेतों की खाक छानी पर गिरोह के सदस्य हाथ नहीं आए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें