फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे से अधिक परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान

Mon, 09 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चकबंदी लेखपाल की परीक्षा का जिले भर में रविवार को आयोजन हुआ। जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा का आयोजन हुआ। कुल 13845 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 6514 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 7341 परीक्षार्थियों ने मैदान छोड़ दिया। पुलिस प्रशासन परीक्षा के दौरान मुस्तैद नजर आया।
विज्ञापन



चकबंदी लेखपाल परीक्षा के लिए जिले में कुल 24 केंद्र बनाए गए थे। चंदौसी में 17 और संभल में सात परीक्षा केंद्रों पर कुल पंजीकृत परीक्षार्थियों में से आधे से भी कम परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा के दौरान केंद्रों के सामने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का नजारा रहा।


परीक्षा कक्ष में पहुंचने के लिए परीक्षार्थियों को तलाशी अभियान से गुजरना पड़ा। निर्धारित कक्ष में पहुंचने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर लगी सूची में परीक्षार्थी अपना नाम ढूंढते नजर आए। अपर जिलाधिकारी डा. एसएन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, अभिषेक यादव, एसडीएम अमित कुमार ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें