फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी वर्दी में आए बदमाशों ने की लूटपाट, दूधिए पर लगाया अपहृत लड़की को छुपाने का आरोप

Sat, 01 Dec 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
टांडा कोठी में लूट के बाद सामान दिखाता पीड़ित। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ओबरी (संभल)। खाकी पहन कर आए बदमाशों ने असमोली थाना क्षेत्र के टांडा कोठी में दूध कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट की। बदमाशों ने घर में घुसने के बाद कारोबारी से कहा कि उसने अलीगढ़ से अपहृत लड़की को छुपा कर रखा है।

विज्ञापन


इसलिए तलाशी लेने आए हैं। पुलिस समझकर उसने कोई विरोध नहीं किया। इसके बाद तलाशी लेने के बहाने परिवार को कब्जे में लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए करीब ढाई लाख का माल समेट ले गए। बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। 

असमोली थाना क्षेत्र के टांडा कोठी गांव में शफीक अहमद के खुले घर में रखी लकड़ी की सीढ़ी के सहारे दूध कारोबारी हाजी अजहर हुसैन के घर गुरुवार की रात्रि 12 बजे आधा दर्जन से अधिक बदमाश घुस गए।  
विज्ञापन


छत पर सो रहे गृहस्वामी और उसके छोटे बेटे सद्दाम को गन प्वाइंट पर लिया। अलीगढ़ से अगवा कर लाई गई लड़की को घर में छुपा कर रखने का आरोप लगाते हुए तलाशी के बहाने छत से नीचे ले आए।

दो कमरों में अलग-अलग सो रहे अजहर के पुत्र मोहम्मद आसिम तथा उसकी पत्नी नसरीन खातून, मासूम अर्श व हाजी अजहर की पत्नी कनीज फातिमा सहित परिवार के सातों लोगों को आंगन में इकट्ठा कर लिया। सभी पर दो बदमाशों ने बंदूकें तान दी। बदमाशों की         

हरकत को देखकर मासूम अर्श रोया तो बदमाशों ने परिजनों पर उसे चुप करने का दबाव बनाया और मासूम को घर से बाहर फेंकने की धमकी दे डाली। 
परिजन डर गए। चार बदमाशों ने दोनों अलग-अलग कमरों में रखे बॉक्स और आलमारी से 68,000 रुपये, पांच तोला सोना और 700 ग्राम चांदी के जेवर सहित करीब ढाई लाख का सामान समेट लिया।

पीड़ित ने बताया कि थाना क्षेत्र के गालिबपुर निवासी एक रिश्तेदार सहित उसकी दो विवाहित बेटियों शहन्नुम और तरन्नुम के घर का जेवर भी बदमाश लूट ले गए। बदमाश घर के मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर धमकाते भाग गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने पर जब शोर मचा तो आसपास के लोग दौड़े लेकिन बदमाश हाथ न आए। गृहस्वामी ने लूटपाट की सूचना सुबह असमोली पुलिस को दी। पुलिस ने कारोबारी को थाने बुलाकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर ले ली।  

असमोली के थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि टांडा कोठी के पीड़ित ने तहरीर में जो घटनाक्रम दर्शाया है उसके हिसाब से चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना पुलिस जांच कर रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें