चंदौसी के संभल गेट में मकान में युवक व छात्रा के पकड़े जाने पर मौके पर लगी भीड़
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
बिजनौर जिले के एक युवक ने शहर के संभल गेट मुहल्ले में किराये का मकान लिया और शुक्रवार को वहां एक दूसरे समुदाय की छात्रा को बुला लिया। पड़ोसियों ने हिंदू जागृति मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर को सूचना दे तो उन्होंने दोनों को वहीं पकड़ लिया। पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने छात्रा को तो घर भेज दिया लेकिन उसकी तहरीर पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
बताते हैंकि श्रीगणेश मेले में बिजनौर के एक युवक ने दुकान लगाई थी, इसी दौरान शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय की छात्रा से उसकी मुलाकात हो गई। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। अब युवक ने संभल गेट मुहल्ले में कल ही एक मकान किराये पर लिया। शुक्रवार को उक्त छात्रा को वहां बुला लिया। मामला दो अलग अलग समुदायों का होने के कारण पड़ोसियों को शक हो गया।
उन्होंने हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख किशोर किशोर वंदेमातरम को सूचना दे दी। वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ वहां पहुंच गए। मौके पर भीड़ लग गई। युवक ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन उसे पकड़ लिया गया। आसपास के लोगों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची, तो युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रहमान निवासी कस्बा स्योहारा जनपद बिजनौर बताया। पुलिस ने छात्रा को तो घर भेज दिया लेकिन छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दलित उत्पीड़न व छेड़खानी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि तहरीर में छात्रा ने लिखा हैकि वह कालेज के गेट पर खड़ी थी, वहीं पर आरोपी युवक ने उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी थी।