फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे कार चालक ने फंदे से झूलकर दी जान

Tue, 20 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी फाइनेंस कंपनी से एक लाख रुपये का कर्ज लेकर मकान बनवाने वाले कार चालक ने शुक्रवार को फांसी लगाकर जान दे दी। उस पर कर्ज के ब्याज का दबाव था। पत्नी ने यह जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


शहजादीसराय निवासी कमलवीर (40 वर्ष) पुत्र वेदपाल अपने परिवार के साथ रहता था। वह कमलवीर कार चालक था। उसकी पत्नी दामिनी एक निजी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। कमलवीर को काफी दिनों से काम नहीं मिल रहा था। 


इस बीच कर्ज अदा करने का उस पर दबाव था। निजी फाइनेंस कंपनी का ब्याज बैंक के मुकाबले ज्यादा था। ब्याज कितना था? इसका जवाब तो नहीं मिला लेकिन पत्नी का कहना है कि एक लाख रुपये का कर्ज और उसके ब्याज को चुकाने की चिंता हर वक्त पति को रहती थी। तगादा भी आता था। कर्ज चुकाने के लिए रुपये नहीं थे। इसी चिंता में पति ने शुक्रवार को घर का दरवाजा अंदर से बंद करके पति ने फांसी का फंदा कर लिया। 
विज्ञापन


उन्हें घटना की जानकारी दोपहर दो बजे तब हुई जब वह स्कूल से घर पहुंची। मेन गेट बंद था। बच्चे को बाउंड्री पार करके अंदर भेजा तब कहीं जाकर दरवाजा खुला। दरवाजा खुलने के बाद देखा तो होश उड़ गए। पति पंखे से लटके पड़े थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि कर्ज की वजह से मौत होने की जानकारी पत्नी ने दी है। इस मामले में तहरीर मिलने पर छानबीन की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें