जिला मुख्यालय संघर्ष समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को तुर्तीपुर इल्हा में नुक्कड़ सभा की। डा. नाजिम ने कहा कि आज जिला मुख्यालय पांच किलोमीटर की परिधि में लाने के लिए असमोली विधानसभा क्षेत्र से शुरूआत की गई है।
अगर यूपी सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला तो इन विधान सभाओं के अलावा भी इस अभियान को जबरदस्त तरीके से चलाया जाएगा। ऐसा लगता है कि यह सरकार संभल को गुमनामी के अंधेरे में ढकेल देना चाहती है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
यासीन अंसारी ने कहा कि जो किसी का हक मारती है तो उन सरकारों का पतन हो जाता है। मास्टर सफदर अल्वी ने कहा कि हक की लड़ाई जारी रहेगी। नुक्कड़ सभा में मोहसिन अली, जमाल तुर्की, आसिफ अंसारी, डा. परवेज खान, डा. अरशद हुसैन, शुजाउद्दीन फौजी, डा. जफर उल्लाह शेरवानी, आसिफ रजा, भूरा अल्वी, आमिर, कैलाश सिंह, गजराज सिंह, आदि रहे।