फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएमयू की बस में तोड़फोड़, छात्र छात्राओं को पीटा 

Thu, 12 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
चंदौसी में मारपीट के बाद टीएमयू की बस में बैठे छात्र।
विज्ञापन
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की बस को ओवरटेक कर बाइक सवारों ने बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे रिलायंस पेट्रोल पंप पर रोक लिया। बाइक सवार आठ युवकों ने बस में सवार छात्र-छात्राओं से जमकर मारपीट की। साथ ही बस में भी तोड़फोड़ की। डरे सहमे छात्र-छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंच सकी। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की बस बुधवार को चंदौसी, बिसौली, इस्लामनगर के छात्र-छात्राओं को लेकर आ रही थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे बदायूं रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने पहले से ही घात लगाए खड़े बाइक सवार आठ युवकों ने बस के आगे बाइक लगाकर रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद वे बस के अंदर घुसकर छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। बिसौली निवासी प्रिंस माथुर पुत्र सतीश माथुर, बिल्सी निवासी संध्या तोमर पुत्री झम्मन सिंह, बिसौली निवासी योगेश, भैतरी फाटक निवासी बबलू पुत्र मकबूल हुसैन, हनी गुप्ता पुत्र तिलक कुमार गुप्ता, गगन, मोनू, सीता रोड निवासी दीक्षा यादव पुत्री नरेश पाल, मोहिनी पुत्री चंदपाल सिंह, गोपाल आदि घायल हो गए। युवकों के हमले के बाद बस में अफरा तफरी मच गई। शोरशराबे केे बीच कुछ छात्र-छात्राओं ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। चंदौसी अशोक नगर निवासी चालक रामबाबू पुत्र राजपाल सिंह ने बताया कि आज मुरादाबाद से चलने के बाद कोई विवाद नहीं हुआ था। चंदौसी पहुंचने पर अचानक युवकों ने बस को ओवरटेक कर रोका। इसके बाद वे हमलावर हो गए और मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें