फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने कीर्तन के साथ मनाया दीपोत्सव

Thu, 05 Nov 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गीता सत्संग महिला मंडल की ओर से गीता सत्संग भवन में बुधवार को दीपोत्सव पर्व श्रद्धाभाव के साथ मनाया। इसमें धमाकेदार पटाखों से दूर रहकर घी के दीपक जलाकर दिवाली मनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन



शहर के गीता सत्संग भवन में बुधवार की शाम चार बजे महिला मंडल की महिलाओं ने इंदु अग्रवाल के संयोजन में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले भजन कीर्तन किए गए। जिसमें मां लक्ष्मी से संबंधित भजनों को गाया गया। इसके बाद घी के दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया।


साथ ही आह्वान किया गया कि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए धमाकेदार पटाखे आदि न छोड़े। बच्चों को तो इनके पास भी नहीं जाने दें। घी के दीपक जलाकर दीवाली मनाएं, ताकि प्रदूषण न हो। वायु मंडल शुद्ध हो। इसमें मंजू अग्रवाल, अलका सुपर, आशा गुप्ता, सीमा अग्रवाल, माधवी अग्रवाल आदि कई महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें