फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चामुंडा मंदिर की दीवार गिराने पर तनाव

Tue, 25 Oct 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गांव में एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। दीवार किसने गिराई? इस पर जांच हो रही है। 
विज्ञापन



नखासा थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर ककरौआ में आबादी से सटे हुए हिस्से में चामुंडा मंदिर है। मंदिर की एक दीवार का कुछ हिस्सा गिराए जाने की शिकायत आने के बाद सोमवार को रात्रि सांप्रदायिक तनाव की नौबत बन गई। सूचना मिलते ही थाना नखासा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव वालों का कहना था कि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने चामुंडा मंदिर की दीवार गिराई है। जबकि नखासा थाने के एसओ केशव कुमार तिवारी का कहना था कि मौके पर ऐसा कुछ नहीं है। चामुंडा मंदिर की दीवार की कुछ ईंटें हटी हुईं थीं। उन्हें पुलिस लगवा रही है। जहां तक दूसरे पक्ष द्वारा चामुंडा गिराए जाने की बात है। 


इसकी  पुष्टि नहीं  हुई है। पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक बालेंद्र भूषण ने कहा कि गांव कुछ लोग सांप्रदायिक विवाद पैदा करना चाहते हैं। ऐसे लोग पुलिस की नजर में हैं। पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। फिलहाल गांव में निगरानी बनाए रखने और एहतियाती कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन



रुस्तमपुर न्यावली गांव में कलशयात्रा रोकी गई, तनाव

रुस्तमपुर न्यावली गांव में एक पक्ष की शिकायत आने के बाद में सोमवार को शाम कलश यात्रा रोक दी गई। इससे श्रीमद्भागवत कथा के आयोजकों तथा ग्रामीणों में रोष है। तनाव का माहौल है। पुलिस सतर्क है। निगरानी रखी जा रही है। 

गांव में प्रतिवर्ष श्रीमद भागवत का कथा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी यात्रा निकाली जा रही थी। शाम साढ़े पांच बजे पुलिस थाना असमोली में शिकायत आई। इसके बाद पुलिस मौके पर गई और यात्रा को रोक दिया गया। जबकि ग्रामीणों का कहना था कि प्रति वर्ष उनके यहां यह यात्रा निकलती रही है पर पुलिस ने इस बात को महत्व नहीं दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय नेता और जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र सिंह रिंकू  से शिकायत की है।
विज्ञापन


देर रात्रि में गांव पहुंच कर हरेंद्र सिंह रिंकू ने ग्रामीणों को शांति  व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाया है। इस मसले पर ग्रामीण मंगलवार को  एसडीएम से मिलेंगे। असमोली के थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि नई परंपरा होने की वजह से कलश यात्रा रोकी गई है। गांव में विवाद या तनातनी का माहौल नहीं है। पुलिस फिर एहतियाती सतर्कता बनाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें