फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर गांव में सरकारी योजनाओं की टूट रही कमर

Tue, 27 Oct 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर गांव में टीकाकरण के लिए बनी इमारत खंडहर हो गई है। इमारत में भूसा भरा है और पुआल सुखाया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सरकार ने लाखों रुपये खर्च कर एएनएम सेंटर का निर्माण कराया। मगर अव्यवस्थाओं की वजह से सेंटर अपने बदहाली पर खुद आंसू बहा रहा है।
विज्ञापन



गांव में समाजवादी पेंशन, मनरेगा, इंदिरा आवास योजना के  लाभ से कुछ विशेष लोगों को फायदा हुआ हुआ है। गांव की शकीना के पति की मौत हो चुकी है। पास रहने के लिए घर नहीं है। जबकि विधवाओं को प्राथमिकता पर सरकारी आवास योजनाओं का लाभ दिया जाना है।


पति के बीमारी में सबकुछ खो चुकी अफरोज को इंदिरा आवास न मिलने के कारण किराये के कमरे में रहने पर मजबूर है। अफरोज अब अपनी बेटी और बेटे के साथ किराये पर रहती हैं मजदूरी करके गुजारा करती हैं। पिछले चुनाव में वादे तो खूब किए गए, लेकिन हकीकत यही है कि विकास से कोसों दूर है गांव फिरोजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें