फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश ! तारनपुर वालों पशु चोरों को पकड़वाया

Thu, 16 Jun 2016 12:46 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
हयातनगर थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव के लोगों ने मंगलवार को रात पशु चोरी के तीन आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं, दो आरोपी भाग गए। ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों की जमकर पिटाई की। चोरी किए दो पशु और एक बाइक बरामद की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पशु चोरी के तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पशु चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


तारनपुर गांव निवासी चरन सिंह मंगलवार को रात परिवार के साथ घेर में सो रहे थे। रात्रि करीब 11.30 बजे चोर उनके दो पशु चोरी करके ले गए। थोड़ी ही देर में चरन सिंह की आंख खुल गई। उन्होंने पशु गायब देख शोर मचा दिया। शोर होने पर अन्य ग्रामीण जाग गए। पशु चोरों की तलाश शुरू कर दी गई। पशुओं के खुर के निशान पर ग्रामीण विशनपुर के जंगलों में पहुंच गए। वहां पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पशु चोरी के तीन आरोपियों को पकड़ लिया और जमकर पीटा।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि चरन सिंह की तरफ से पशु चोरी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अतरासी 
गांव निवासी नेमपाल, सतपाल, मंतेश, चंदनकटी निवासी सुभाष व अवधेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें