फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के चालक के कमरे में हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। एसपी के चालक के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार की रात चोरों ने रिजर्व पुलिस लाइन के निकट चितनपुर रोड स्थित किराए पर रह रहे एसपी के चालक के घर को निशाना बनाकर पचास हजार रुपये की नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया था।
विज्ञापन

बता दें कि रिजर्व पुलिस लाइन के निकट चितनपुर रोड स्थित राहुल सिंह का घर है। गुरुवार की रात चोरों ने उसके घर को निशाना बना लिया और किराए पर रह रहे पुलिस अधीक्षक के चालक ब्रह्मपाल सिंह के कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर करीब पचास हजार रुपये की नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया था। चालक के घर पर नहीं होने के कारण मकान मालिक ने दूरभाष पर संपर्क कर घटना की पूरी जानकारी दी।
वहीं मकान मालिक की ओर से थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई थी। दूसरी ओर बीते दिनों पुलिस अधीक्षक दफ्तर के निकट शनिदेव मंदिर के चैनल गेट के ताले तोड़कर चोरी की गई नगदी व मोहल्ला मुराव टोला स्थित मंदिर के निकट लगी सोलर लाइट की बैटरी चोरी किए जाने के मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें