फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे बहजोई-रजपुरा मार्ग पर गांव टिकटा के निकट एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार 27 वर्षीय युवक किशनपाल पुत्र रामदास निवासी गांव एहरौला दद्दा की मढै़या की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसका साथी सत्यपाल पुत्र अजय पाल घायल हो गया।
आनन-फानन में घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि बाइक सवार घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें