फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव संपन्न कराने में चौकीदार भी निभाएंगे जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बूथों का लगातार अधिकारी और कर्मचारी भ्रमण कर व्यवस्थाएं परख रहे हैं। जिससे किसी तरह की चूक नहीं हो सके। इसी क्रम में चौकीदारों का सहयोग लेने का मन भी पुलिस विभाग ने बनाया है। मतदान करने के बाद सभी ग्रामीण क्षेत्रों में चौकीदार अपने क्षेत्र के पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर अपना दायित्व निभाएंगे। लोकतंत्र के महापर्व में जिम्मेदारी निभाने वाले चौकीदारों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। जिससे वह पूरी तरह अपनी तैयारी रख सकें।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. केेके सरोज ने नखासा थाना में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार आर्य और अन्य पुलिस कर्मियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से क्षेत्रवार जानकारी मांगी। वाहन से लेकर बूथों पर आने वाली पोलिंग पार्टियों की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। साथ ही थाना क्षेत्र के सभी बूथों पर लगातार भ्रमण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में ग्राम प्रहरी यानी चौकीदारों की भूमिका भी अहम रहेगी। सभी चौकीदार अपने बूथ पर मतदान करने के बाद पुलिस के साथ रहेंगे। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की हर गतिविधि पर नजर बनी रहे। चौकीदारों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी। किसी भी आपात स्थिति में वह भौगोलिक स्तर पर मददगार साबित होंगे। इससे पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसलिए सभी हल्का पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया है की वह अपने-अपने क्षेत्र के चौकीदारों को अवगत कराएं की चुनावी प्रक्रिया में सभी चौकीदार शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें