फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से कुचलकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/गवां। अपने खेत से घर वापस लौट रही एक मासूम को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव पक्के की मढ़ैइयां के होरीलाल कुशवाहा की सात वर्षीय बेटी प्रीति सोमवार की दोपहर परिजनों के साथ खेत में गई थी। जहां से शाम करीब 5 बजे पैदल ही घर वापस लौट रही थी। जैसे ही प्रीति अनूपशहर-गवां मार्ग पर चामुंडा मंदिर की नजदीक पहुंची कि उसे एक वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना निकट स्थित ग्रामीणों को दी।
मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने मासूम की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचित किया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर पहुंचे। जिसकी सूचना यूपी डायल 100 को दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों से पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई के लिए कहा लेकिन परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने शव का पंचनामा जरूर भरा लेकिन परिजनों के आग्रह के बाद पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा। वहीं रजपुरा पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें