फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में गोवंशीय पशु का सिर डालकर माहौल खराब करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के सोतीपुरा लोधी सराय मोहल्ला स्थित एक मंदिर परिसर में गोवंशीय पशु का सिर फेंक कर शरारती तत्वों ने संभल में सांप्रदायिक विवाद भड़काने की साजिश की। हालांकि पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाया। हालांकि पुजारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह पांच बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला सोतीपुरा लोधी सराय स्थित चामुंडा देवी मंदिर में गोवंशीय पशु का सिर पड़ा मिला। मंदिर पहुंचे पुजारी अतर सिंह ने देखा तो होश उड़ गए। वह गांव पहुंचे और ग्रामीणों को बताया। मंदिर में गोवंशीय पशु का सिर पड़ा होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर में पड़े गोवंशीय पशु के सिर को कब्जे में कर लिया और परिसर की सफाई कराई। ग्रामीणों में इस घटना से आक्रोश पनपा हुआ था। इसकी सूचना पर उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव और पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सरोज भी पहुंचे। गुस्साए लोगों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद भी मौके पर पहुंचे, उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत हो सकती है।
विज्ञापन

चुनाव के मौके पर शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है। सिर कई दिन पुराना लग रहा है। यह भी हो सकता है कि कोई पशु यहां खींच लाया हो लेकिन पुलिस मामले की पड़ताल करेगी, जो इस घटना में शामिल होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पुजारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पहले भी दो बार हो चुकी है माहौल खराब करने की कोशिश
संभल। अनुसूचित जाति बाहुल्य इस क्षेत्र में बीते साल में भी दो बार माहौल खराब करने की कोशिश की जा चुकी है। करीब एक वर्ष पूर्व डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। उसके कुछ दिनों बाद मंदिर में रखी मूर्ति खंडित कर दी गई। लेकिन लोगों की सूझबूझ के चलते शरारती तत्वों के मंसूबों पर पानी फिर गया। इसी तरह इस बार मंदिर परिसर में गोवंशीय पशु का सिर डाला गया है। लेकिन इस बार भी लोग समझदारी से काम ले रहे हैं। सभी ने पुलिस की जांच पर विश्वास जताया है। वहीं पुलिस ने भी लोगों को भरोसा दिलाया है कि आरोपियों को पकड़ा जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोट-
-किसी शरारती तत्व का भी काम हो सकता है। यह भी हो सकता है कि कोई पशु ही किसी गोवंशीय पशु के सिर को यहां खींच लाया हो। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-यमुना प्रसाद, पुलिस अधीक्षक संभल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें