फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला की मौत पर जेई और कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अमावती में करंट से हुई महिला की मौत के मामले में जेई और अन्य कर्मचारियों के खि लाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। शनिवार को दर्ज हुई रिपोर्ट में पुलिस ने लापरवाही का मुख्य आरोपी गांव कैलादेवी फीडर पर तैनात जेई विजय कुमार को बनाया है। साथ ही अज्ञात कर्मचारियों के खि लाफ भी कार्रवाई हुई है। यह रिपोर्ट मृतका के बेटे परमानंद की तहरीर पर दर्ज हुई है। मालूम हो शुक्रवार को गांव अमावती की विधवा कस्तूरी देवी (56 वर्ष) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसा उस समय हुुआ जब महिला पशुओं का चारा लेकर खेत से घर लौट रही थी। रास्ते में लगे खंभे से करंट उतर कर जमीन पर आ गया। जिसकी चपेट में महिला आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने कहा कि करंट उतरने की समस्या को विद्युत विभाग को कई बार अवगत कराया। लेकिन सुनवाई नहीं हुई जिसके चलते महिला की मौत हो गई। मृतका के बेटेे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने लापरवाही बरतने पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अज्ञात में दर्ज आरोपी कर्मचारियों की पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें