धनारी। रजपुरा-बहजोई मार्ग पर बाइक फिसलने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को निजी डाक्टर के यहां भर्ती कराया। थाना क्षेत्र के गांव कूबरीभूढ़ निवासी मेवाराम बुधवर को तीन बजे तुमरिया घाट थाना रजपुरा में आया था। जहां से रजपुरा- बहजोई मार्ग से बहजोई जा रहा था। रास्ते में सिंहपुर के पास अचानक बाइक फिसल गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाइक सवार को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है।