धनारी। क्षेत्र के एक गांव में उपले लेने गांव के बाहर गई एक किशोरी से दो युवकों ने होली मिलने को कहा। यह बात किशोरी ने घर आकर बताई तो दोनों के परिवारों में कहासुनी हो गई। जब किशोरी का पिता शिकायत करने थाने के लिए चला तो दबंग युवकों ने उसे घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया।
रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी उपले लेने के लिए गांव के बाहर जा रही थी। उसी समय किशोरी के पीछे दो युवक पहुंच गए और किशोरी से होली मिलने के लिए कहने लगे। किशोरी ने आरोपी युवकों की हरकत को अपनी मां को बताया।
मां आरोपी युवक के घर शिकायत करने पहुंची। आरोपी युवक के परिजन गाली-गलौच करने लगे। किशोरी के पिता जब थाने में शिकायत करने के लिए चले तो उसे आरोपियों ने रास्ते में घेरकर आर्थल गांव के पास मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। घायल पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।