फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गए वृद्घ की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। थाना बनियाठेर के गांव आटा में एक वृद्घ की तालाब में डूबकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। पुलिस पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव आटा निवासी गेंदनलाल (75) पुत्र नैनसुख मंगलवार की सुबह घर से खेत पर जाने की कहकर गया था। वह खेत पर पहुंचा तो उसी दौरान उसे शौच लगी। वह शौच के लिए खेत के नजदीक तालाब पर गया। इस दौरान वह किसी तरह से मुंह के बल तालाब में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, जब गेंदनलाल घर पर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं लगा। गेंदनलाल के शव को किसी ग्रामीण ने तालाब किनारे देखा तो इसकी जानकारी ग्राम प्रधान अजीत ठाकुर को दी। ग्राम प्रधान ने परिजनों व पुलिस को सूचना दी। परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। गेंदनलाल की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। मृतक के बड़े पुत्र रामदास ने बताया कि सुबह खेत पर कहकर गए थे, लेकिन दोपहर तक घर नहीं पहुंचे, काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें